हरियाणा की जानी मानी डांसर Sapna Choudhary ने हाल ही में अपना देसी लुक दिखाया है जो आप देख सकते हैं। सपना अपने डांस से सभी का दिल लूट लेती हैं ।सपना चौधरी का डांस करने का अंदाज लोगों के दिल जीत लेता है। इनका ‘हवा कसूत्ती’ गाना एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सपना को अब हरियाणवी गानों के साथ भोजपुरी गानों की भी अच्छी समझ हो गई है ।
सपना चौधरी के कातिल एक्सप्रेशन काफी कमाल के लग रहे हैं और उनके इस विडियो में और चार चांद लगा रहे हैं। इस गाने में सपना चौधरी स्टेज परफॉर्मेंस नारंगी रंग का सलवार सूट पहने डांस करते नजर आ रही हैं। सपना का यह कातिलाना अंदाज फैंस के बीच पसंद किया जा रहा है। इस गाने को राजू पंजाबी और अनु कडयान ने गाया है। साथ ही इस गाने के बोल एंडी दहिया ने दिए हैं।
इस वीडियो के जरिए आप भी सपना का यह धमाकेदार डांस देखिए।
