राष्ट्रीयदिल्ली : छात्रों व अभिभावकों ने किया किताबों के दाम बढ़ने पर...

दिल्ली : छात्रों व अभिभावकों ने किया किताबों के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन

दिल्ली : छात्रों व अभिभावकों ने किया किताबों के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर शनिवार को स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने किताबों के दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन किया। किताबें महंगी होने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। अभिभावकों का कहना है कि किताबों के लिए बाहर से जो पेपर आता था, वो बंद हो गया है, जिससे कॉपी व किताबों के दाम बढ़ रहे हैं।

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में बच्चों और अभिभावकों के साथ कई पेपर एसोसिएशन ने भी हिस्सा लिया। एसोसिएशन से जुड़े एक सदस्य ने कहा, “नौकरी दे नहीं सकते तो कम से कम छीनो मत, नहीं तो बेरोजगारी बढ़ेगी और क्राइम रेट बढ़ेगा। छोटी मशीनें रिमोट एरिया में होने की वजह से प्रेस बंद करनी पड़ेगी और हजारों प्रेस बंद हो जाएंगी, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।”

धरना प्रदर्शन में शामिल हुए अन्य लोगों ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने को कहा था, मगर कुछ लोगों की मिलीभगत से कागज ही बंद कर दिया। अमेरिका से आने वाले पेपर पर रोक लग जाने के कारण कॉपी, किताबें महंगी हो गई हैं। अमेरिका से जो पेपर आता था, वह 80 फीसदी स्कूल की कॉपी, किताबों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।”

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर पकड़े हुए थे, जिन पर लिखा हुआ था, ‘अगर किताबें महंगी होंगी तो बेटियां कैसे पढ़ेंगी’। साथ ही कुछ दूसरे पोस्टर पर लिखा था, ‘सफेद कागज की कालाबाजारी बंद कराओ।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories