उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा के साथ कोचिंग पढ़ाने वाला ही एक अध्यापक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित छात्रा के पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी शख्स को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 10 वर्षीय छात्रा जो कि खिरकिया स्थित एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है,छात्रा का आरोप था कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक ने बीती रात घर पर बाइक से आने के बाद बुलाकर पडरौना ले गया,लेकिन बीच रास्ते में रोककर सुनसान जगह पर जबरन दुष्कर्म किया ।
आरोप है कि आरोपी अध्यापक ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी से इस बारे में बताने के अलावा जान से मारने की धमकी देकर उक्त छात्रा को घर ले जाकर छोड़ दिया था,इस सिलसिले में पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों से जब आप बीती बताई तो अगले दिन पीड़ित छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उधर तहरीर मिलने पर कोतवाली पडरौना की पुलिस ने आरोपी अध्यापक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

