प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में महाशिवरात्रि पर पडरौना शहर में निकलेगी शिव की बारात तैयारी...

कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर पडरौना शहर में निकलेगी शिव की बारात तैयारी पूरी-अंशुमान बंका

कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर पडरौना शहर में निकलेगी शिव की बारात तैयारी पूरी-अंशुमान बंका

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : महाशिवरात्रि के अवसर पर पडरौना शहर से व्यापारी अंशुमान बंका के नेतृत्व में हर साल की भांति इस बार भी दोपहर बाद भगवान भोलेनाथ शिव की बारात निकाली जायेगी,जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः गंगीराम मंदिर पहुंच संपन्न होगी। भक्तों द्वारा एक सप्ताह पुर्व से ही इसकी  चल रही तैयारी पुरी कर ली गईं है। 

बताते चलें कि आज से शुरू हो रहा है महाशिवरात्रि के पर्व शुक्रवार के पहले दिन कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से निकाले जाने वाली शिव की बारात अपने आप में अद्भुत और अलौकिक होगी,इतना ही नहीं भगवान शिव के बरात में भोलेनाथ के मस्तक पर एक ओर चंद्र सजी होगी है,तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार बने रहेंगे।

जबकि इस इस बारात में शामिल होने वाले विभिन्न प्रकार से सजी झांकियों में भगवान शिव के अलावे भूत-प्रेत,नंदी, महाराज,सर्प,मयूर व मूषक समेत कई प्रकार की अद्भुत झांकियां देखने को मिलेगी । बरात में डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों में शिव तांडव के रुप में नृत्य करते होंगे,विवाह के समय श्रद्धालुओं के साथ शिव, विष का पान,भस्म लगाए त्रिशूलधारी कही ना कही मन मोह लेने का कार्य करेंगे ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories