[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित सरकारी आवास के आवंटन के लिए
प्रदेश

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित सरकारी आवास के आवंटन के लिए

admin
Last updated: April 18, 2026 9:37 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-39बी में हरियाणा सरकार के आवास टाइप-3, टाइप-1 और टाइप-4 के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पात्र कर्मचारियों के आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि आगामी 10 मार्च, 2020 है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आवास आवंटन समिति, हरियाणा, चंडीगढ़ के प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में मुख्य सचिव, चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सभी विभागाध्यक्ष, हरियाणा सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी, चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित नव सचिवालय के अवर सचिव (राजस्व), पंचकूला के उपायुक्त, पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरियाणा लोक निर्माण विभाग, चंडीगढ़ सर्कल के अधीक्षक अभियंता और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया है।

उन्होंने बताया कि पत्र के अनुसार पात्र कर्मचारी से तात्पर्य है कि हरियाणा सरकार के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में नियमित आधार पर कर्मी होना चाहिए और इस आवंटन के लिए समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पंचकूला और सेक्टर-39बी में स्थित हरियाणा सरकार के आवास के आवंटन के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ में स्थित बोर्ड, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर गए हुए कर्मी भी पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि यूटी प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ में यदि हरियाणा सरकार के कर्मियों को पहले से ही सरकारी आवास आवंटित किया गया है तो वे चंडीगढ़ और पंचकूला में हरियाणा सरकार के सरकारी आवास के लिए पात्र नहीं होंगे। बोर्ड, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी इन आवासों के आवंटन के लिए पात्र भी नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि टाइप-1 और टाइप-4 के आवास के लिए पात्र कर्मचारी का आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष या संवितरण एवं आहारण अधिकारी द्वारा 1 जनवरी, 2020 तक वेतन सत्यापित होना चाहिए और उसका मूल वेतन की रेंज 35400 रुपये तक हो। इसी प्रकार, टाइप-4 के आवास के लिए पात्र कर्मचारी का आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष या संवितरण एवं आहारण अधिकारी द्वारा 1 जनवरी, 2020 तक वेतन सत्यापित होना चाहिए और उसका मूल वेतन की रेंज 44901 रुपये से 56100 रुपये तक हो।

प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे सभी पात्र कर्मचारी haryanapwd.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फार्म सचिव, आवास आवंटन समिति, हरियाणा, निर्माण सदन, प्लाट नम्बर-1, सेक्टर-33ए, चंडीगढ़ कार्यालय में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जमा करवा सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ‘चुनावी मोड’ में सियासी यात्राओं के जरिए
Next Article राजस्थान: कोर्ट ने दोनों दोषियों को सुनाई मां-बेटी दुष्कर्म लूट-हत्या के मामले में फांसी की सजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?