प्रदेशउत्तर प्रदेशआज आगरा जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा ट्रंप की यात्रा की...

आज आगरा जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा ट्रंप की यात्रा की तैयारियों की

आज आगरा जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा ट्रंप की यात्रा की तैयारियों की

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंचेंगे। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगरा पहुंचकर 24 फरवरी की शाम को ताजमहल का दीदार करेंगे। खेरिया से ताज तक 15 किलोमीटर के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री उस पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के मद्देनजर बनाए गए ब्लू प्रिंट की भी समीक्षा करेंगे। ट्रंप की सुरक्षा के लिए छह हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है। समीक्षा बैठक के बाद ही ब्लू प्रिंट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां की जा रही हैं। उत्तरप्रदेश के दौरे से पहले ट्रंप गुजरात के दौरे पर जाएंगे।

सुत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में एटीएस के कमांडो सहित 10 एसपी, 18 एएसपी, 75 डिप्टी एसपी, 200 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा, चार हजार हवलदारों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों की 16 कंपनी भी लगाई जाएंगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories