[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजस्थान में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें मिलावटखोरों के खिलाफ , कार्रवाई नाममात्र पर, देखें आंकड़ें
प्रदेश

राजस्थान में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें मिलावटखोरों के खिलाफ , कार्रवाई नाममात्र पर, देखें आंकड़ें

admin
Last updated: April 18, 2026 9:38 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात करें, लेकिन प्रशासनिक मशीनरी की मिलावटखोरों से मिलीभगत के चलते पिछले एक साल में पकड़े गए मिलावटखोरों के खिलाफ सिर्फ नाममात्र की कार्रवाई हुई है।
राजस्थान विधानसभा में लगे एक सवाल से यह खुलासा हुआ है कि जनवरी 2019 से 5 फरवरी 2020 तक खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत पूरे प्रदेश में 1867 मामले मिलावटी पदार्थों के सामने आए है।

लेकिन इस अवधि में घी, मसाले एवं दुग्‍ध के मिसब्राण्‍ड एवं सबस्‍टैण्‍डर्ड पाये गये 360 प्रकरणों में से 189 प्रकरण खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 की धारा 51 व 52 के तहत् न्‍याय निर्णयन अधिकारी (एडीएम) के समक्ष प्रस्‍तुत किये गये जा चुके है । वहीं अनसेफ पाये गये 76 प्रकरणों में से 26 प्रकरण एक्‍ट की धारा 59 के तहत् मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट के समक्ष प्रस्‍तुत किये जा चुके है। यानी अभी तक एक भी मिलावटखोर को सजा नहीं मिली है और ना ही कोई सख्त कार्रवाई हुई है।
इस तरह जनवरी 2019 से 5 फरवरी 2020 के दौरान दवाईयों के 17 नमूनें मिलावटी श्रेणी में पाये गये।
इस प्रकरणों में भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत् कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

अगर राजस्थान विधानसभा में पेश आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी 2019 से 5 फरवरी 2020 तक जयपुर (प्रथम ) में 208, टोंक में 120, अलवर 96, अजमेर और सिरोही में 80-80, कोटा और जयपुर (द्वितीय ) में 76-76, जोधपुर में 79, नागौर में 60, चूरू में 65, उदयपुर में 55, धौलपुर में 48, भरतपुर में 46, बाड़मेर में 46, सीकर में 53, हनुमानगढ़ में 51, बूंदी में 45, सवाईमाधोपुर में 57, चित्तौड़गढ़ में 49 मामले मिलावटखोरी के दर्ज हुए है। लेकिन कार्रवाई की आंकड़ा देखे, तो इनमें से सिर्फ 360 मामलों में से 189 मामले अदालत में पेश हुए है। इसी तरह अनसेफ पाए गए 76 मामलों में से 26 मामले भी अदालत में विचाराधीन है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article RAJASTHAN:परिवहन विभाग की मासिक बंधी वसूली का ACB ने किया पर्दाफाश, एक करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त
Next Article HARYANA : हिसार में खड़े ट्रक में घुसी एक कार, शादी से लौट रहे 6 लोगों की मौत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?