[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » NIRBHAYA CASE : आज होगी निर्भया के दोषियाें के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई
राष्ट्रीय

NIRBHAYA CASE : आज होगी निर्भया के दोषियाें के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई

admin
Last updated: April 17, 2026 3:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए पटियाला कोर्ट ने सोमवार तक के लिए निर्णय टाल दिया था, लेकिन मुमकिन है कि आज पटियाला कोर्ट सभी दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर देगी।

निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने और विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है। विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने विनय को मानसिक तौर पर असंतुलित बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने विनय की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद इस बात को खारिज कर दिया है। फिलहाल दोषियों के पास बचाव के सारे विकल्प खत्म हो गए हैं। सिर्फ पवन के पास विकल्प बचा है, लेकिन पवन ने अभी तक कोई याचिका नहीं लगाई है।
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई से पहले निर्भया की मां ने बताया था कि कई तारीखें (कोर्ट की सुनवाई की) आ चुकी हैं और अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं किया गया है। हम हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जाते हैं.दोषियों के वकील हर रोज नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं, मैं नहीं कह सकती कि आज क्या होगा, लेकिन मैं आशान्वित हूं।

20 फरवरी को होगी केन्द्र की याचिका पर सुनवाई…

इस मामले में दोषियों को फांसी पर अलग-अलग लटकाने की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि इससे निचली अदालत की कार्रवाई बाध्य नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट को कहा कि 17 फरवरी को होने वाली सुनवाई वो अपनी मेरिट के आधार पर करे। इसका मतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट अगर चाहे तो आज नया डेथ वारंट जारी कर सकती है।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ के सेक्सी डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, ठुमकों ने फैंस को किया घायल
Next Article NIRBHAYA CASE : नया डेथ वारंट जारी चारों दरिंदों के लिए, लगेगी 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?