[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CAA विरोधी प्रदर्शन : गिरफ्तार किये गए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय, बना रहे थे जुलूस निकालने की योजना
उत्तर प्रदेश

CAA विरोधी प्रदर्शन : गिरफ्तार किये गए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय, बना रहे थे जुलूस निकालने की योजना

admin
Last updated: April 19, 2026 12:35 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को सोमवार को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पांडेय नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे। पांडेय के साथ जा रहे नौ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और ठाकुरगंज पुलिस थाने लाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांडेय और उनके सहयोगी घंटाघर तक पहुंच गए थे और वे एक अन्य प्रदर्शन स्थल गोमती नगर इलाके के उजरियागांव की तरफ जुलूस निकालने की योजना बना रहे थे।

ठाकुरगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें शांति भंग करने की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पांडेय व उनके साथी सीएए विरोधी पर्चे भी बांट रहे थे। पांडेय लंबे समय से सीएए के विरोध में खड़े हैं और देशभर में ऐसे आंदोलनों में बोलने के लिए भी जाते रहे हैं।

पिछले महीने भी पुलिस ने वीर सावरकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया था। लखनऊ के घंटाघर परिसर में महिलाएं पिछले एक महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रही हैं।

इससे पहले सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता व कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद प्रशासन ने नोटिस भेजा। प्रतापगढ़ी पर एक करोड़ चार लाख आठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि सीएए के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीडऩ का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सपा कार्यकर्ताओं ने जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एस. डी. एम. को सौंप
Next Article कांग्रेसियो ने आयोजित की नुक्कड़ सभा, सुनी किसानों की समस्याए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?