[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विधायक बलरज कुंडू ने जांच के लिए एसआईटी गठित नहीं करने पर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की दी चेतावनी
प्रदेश

विधायक बलरज कुंडू ने जांच के लिए एसआईटी गठित नहीं करने पर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की दी चेतावनी

admin
Last updated: April 18, 2026 9:38 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ़। हरियाणा में महम क्षेत्र के आज़ाद विधायक बलरज कुंडू साढ़े चार हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के सबूत लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दरबार पहुंच गए और उन्हें दस्तावेज सौंपते हुए मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के गठन का आग्रह किया। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे कुंडू का आरोप है कि चीनी मिलों में तेतीस सौ करोड़ और स्थानीय निकाय विभाग में बारह सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।
कुंडू ने इससे पहले भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए गृह मंत्री अनिल विज का दरवाजा खटखटाया था।

विज ने जो एसआईटी गठित की, उसमें कमजोर अफसरों को शामिल करने का आरोप लगाते हुए कुंडू ने कहा कि जांच सीनियर आईएएस अफसर अशोक खेमका, वी.एस. कुंडू या फिर वजीर सिंह गोयत से करवाई जाये। वह अपनी इसी मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री खट्टर से मिले थे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे चंडीगढ़ में टेंट लगा कर धरने पर बैठ जाएंगे और भाजपा-जजपा सरकार से अपना समर्थन भी वापस ले लेंगे।

मीडिया से बात करते हुए कुंडू ने कहा कि, ‘औने-पौने दामों पर चीनी मिलों ने एक पूर्व मंत्री की पुत्र वधू और उनके भतीजे की कंपनियों को शीरा सप्लाई किया। दो महीने पहले तक जो शीरा 157 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा था, वही शीरा नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के बाद 830 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। इसी से यह सारा खेल उजागर हो जाता है।’ उन्होंने कहा कि पानीपत की चीनी मिल में 80 हजार क्विंटल शीरे का रिकॉर्ड ही गायब है। चीनी मिलों को घाटे में दिखाए जाने को फ्राॅड करार देते हुए कुंडू ने कहा कि असल में घाटे के नाम पर यह खुली लूट थी।

स्थानीय निकाय विभाग में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आज़ाद विधायक कुंडू ने कहा कि, ‘अमृत योजना के लिए केंद्र से 2,650 करोड़ रुपए आये थे, इसमें 50 फीसदी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।’ उन्होंने कहा कि आने वाले बजट सत्र में भी वे इस मुद्दे को उठाएंगे, साथ ही राज्य सतर्कता ब्यूरो से भी इसकी शिकायत करेंगे। कुंडू ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को समर्थन दिया था। अब जब भ्रष्टाचार के दस्तावेज सौंप दिए गए हैं तो बिना देर किये इनकी जांच कराइ जानी चाहिए।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article साम्प्रदायिकता की मिसाल: मुस्लिम परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से कराया गोद ली गई लड़की का विवाह
Next Article केन्द्रीय मंत्री जयशंकर से CM अमरिंदर सिंह की अपील, कहा-मस्कट में फंसी महिलाओं को बचाएं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?