राष्ट्रीयCBSE BOARD EXAM 2020 : आज से शुरू हाेगी CBSE की दसवीं-बारहवीं...

CBSE BOARD EXAM 2020 : आज से शुरू हाेगी CBSE की दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं-बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार सेंटर पर भेजी जाने वाली सामग्री की इमेज के साथ केंद्र अधीक्षक को फोटो टैगिंग को जोड़ा गया है। दसवीं की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी, छात्रों को परीक्षा के दिन सुबह 9.45 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को परीक्षा हॉल में सुबह 10 बजे या उससे पहले बैठा दिया जाएगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी। CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5376 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जबकि CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1883 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जबकि 12वीं की परीक्षा 12.30 से शुरू होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं परीक्षाओं में इस बार 30,96,771 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीबीएसई ने बड़े स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार पुख्ता इंतजाम भी किए हैं।
इस बार विद्यार्थियों को क्यूआर कोड आधारित प्रवेश पत्र दिया गया है। वहीं प्रश्न पत्रों के संग्रह व वितरण को सुरक्षित करने के लिए सेंटर पर भेजे जाने वाली सामग्री की इमेज के साथ केंद्र अधीक्षक की फोटो को भी टैगिंग कर जोड़ा है।

किसी प्रकार से प्रश्न पत्र के लीक होने की गुजाइंश ना रहे इसके लिए इस बार स्कूलों को ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराए जाने वाले इंक्रिप्टेड प्रश्नों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 50 किया गया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बोर्ड की संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी।

बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बारहवीं में 12,06,893 विद्यार्थी व दसवीं की परीक्षा में कुल 18, 89, 878 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। बारहवीं में 52,2,819 लड़कियां व 68,4,068 लड़के व छह ट्रांसजेंडर परीक्षा देंगे। वहीं दसवीं में 78,8,195 लड़कियां व 11,01,664 लड़के व 19 ट्रांसजेंडर परीक्षा में बैठेंगे।

देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए 33,517 स्कूलों में कुल 10,359 सेंटर बनाए गए हैं। दिल्ली में निजी स्कूलों से दसवीं की परीक्षा के लिए 12,8,756 व सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1,76,246 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि बारहवीं के लिए निजी स्कूलों से 99,053 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1,33,271 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories