[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 6 विधायकों के साथ अरविंद केजरीवाल कल लेंगे शपथ, सरकारी टीचरों को बुलाने पर विपक्ष भड़का
राष्ट्रीय

6 विधायकों के साथ अरविंद केजरीवाल कल लेंगे शपथ, सरकारी टीचरों को बुलाने पर विपक्ष भड़का

admin
Last updated: April 17, 2026 3:44 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त कर दिया है। वहीं रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल के साथ ही 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपल्स और अधिकारियों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कहा गया है। सर्कुलर जारी होने के बाद विपक्षी दलों ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोल दिया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो मुफ्त योजनाओं की घोषणा से चुनाव जीती है, उनके पास विधायक बहुत हैं, लेकिन जनता सपॉर्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने ट्वीट किया कि सरकारी आदेश में स्कूल के टीचर्स से केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होने कहा गया है। यह साफ है कि शपथ ग्रहण में भीड़ जुटाने को शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है।

[object Promise]

जारी अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रियों के रूप में छह विधायकों को नियुक्त कर दिया है। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के साथ शपथ लेने वाले छह मंत्री होंगे। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम का नाम हैं।

एक अलग अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ उनके मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के इस्तीफे को तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि, वह तब तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जब तक कि नए मुख्यमंत्री की शपथ नहीं हो जाती। आपको बताते जाए कि दिल्ली चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की, जबकि शेष आठ सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। कांग्रेस का दूसरी बार भी खाता नहीं खुला। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने कैबिनेट के साथ तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article डीलक्स शौचालय में बनाई जा रही स्पेशल चाय
Next Article शर्मनाक: 68 छात्राओं की इस चीज को चेक करने के लिए प्रिंसिपल ने एक-एक कर उतरवाए सबके कपड़े

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?