[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक्स गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर सरेआम पीट डाला, बेचारा वेलेंटाइन डे गिफ्ट समझकर चुपचाप…मार खाता रहा !
राष्ट्रीय

एक्स गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर सरेआम पीट डाला, बेचारा वेलेंटाइन डे गिफ्ट समझकर चुपचाप…मार खाता रहा !

admin
Last updated: April 17, 2026 3:45 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल एक दूसरे को प्यार का वास्ता देकर न जाने कितनी बार एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। उन दोनों ने भी कभी ऐसा ही किया होगा, लेकिन शनिवार को तो हद हो गई। दो पूर्व प्रेमी-प्रेमिका को अपने पुराने प्यार की थोड़ी भी याद नहीं आई। प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी को बीच सड़क पर ही सरेआम पीट डाला और प्रेमी पुलिस के डर और बखेड़ा खड़ा नहीं होने का हवाला देकर चुपचाप मार खाता रहा। हालांकि इस दौरान उसने हाथ की जगह मुंह का इस्तेमाल किया और अपनी पूर्व प्रेमिका को एक सुर में इतनी गालियां दीं कि लोग हैरान रह गए।

पटना के बोरिंग रोड पर शनिवार दिन के 11.30 बजे सरेआम दोनों के बीच का पुराना प्यार बदनाम हो रहा था और लोग प्यार के बदलते स्वरूप पर एक दूसरे से चर्चा कर रहे थे।

पूर्व प्रेमिका से मार खाये प्रेमी ने लोगों की भीड़ देख इस बात का अहसास जता दिया कि उसने इसलिए अपनी पूर्व प्रेमिका को नहीं मारा क्योंकि सामने वाली लड़की थी। नहीं तो भला वो इतना कमजोर थोड़े ही था कि लड़की से मार खा जाये।

उसने सफाई दी कि युवती के मौजूदा बॉयफ्रेंड कर कहने पर उसने अपने प्यार की तिलांजलि दे दी थी। हालांकि आज के झगड़े की मूल वजह युवती का गुस्सा था। युवती का आरोप था कि उसका पूर्व प्रेमी फ्रेंड सर्कल में उसके बारे में दुष्प्रचार कर उसे बदनाम करने पर तुला है।

बहरहाल प्यार के ऐसे रूप को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान थे और पुराने जमाने की चर्चा कर रहे थे जब प्यार में एक दूसरे की जान लेने से ज्यादा खुद जान देने की दुहाई देते थे, लेकिन आधुनिक युग मे फटाफट प्यार का बदलता स्वरूप कुछ ऐसा ही है।

पूर्व प्रेमी अपनी एक्स लवर पर कई तरह के आरोप लगा रहा है और अब पुलिस में जाने की भी बात कह रहा है। बहरहाल दोनों के बीच कभी प्यार परवान जरूर चढ़ा था। लेकिन इन दोनों को ही इस बात का कहीं कोई लिहाज भी नहीं रहा और प्यार एक बार फिर बीच सड़क पर बदनाम हुआ।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जयपुर का इन्द्रा बाजार आग की लपटों में घिरा, बाजार में दशहत
Next Article यू टर्न तैयार, डायवर्जन लागू होगा आज से

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?