[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यू टर्न तैयार, डायवर्जन लागू होगा आज से
उत्तर प्रदेश

यू टर्न तैयार, डायवर्जन लागू होगा आज से

admin
Last updated: April 19, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

इंदिरापुरम: लिंक रोड से NH-9 होते हुए नोएडा और दिल्ली जाने वालों को शनिवार सुबह से डायवर्ट रूट से निकलना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को इसकी एडवाइजरी जारी कर दी। दरअसल, एसटीपी से निकलने वाले साफ पानी को एनएच 9 होते हुए हिंडन नदी तक ले जाने के लिए जल निगम शनिवार से पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई करेगा। जल निगम की टीम ने यू-टर्न बनाकर साइन बोर्ड लगा दिया है, ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि कनावनी की पुरानी पुलिया से थोड़ा आगे अस्थायी यू टर्न बनाया गया है।

इस तरह से गुजरेगा ट्रैफिक

मोहन नगर, लिंक रोड, साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया, हिंडन बैराज, एलिवेटेड रोड और वसुंधरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जिन्हें नोएडा, छिजारसी, विजय नगर, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली (एनएच 9) की तरफ जाना है, उन्हें कनावनी पुल के नजदीक बनाए गए नए यू टर्न से होते हुए सुचिता कृपलानी (गुरुद्वारा रोड) रोड से होकर गुजरना होगा।

यहां बढ़ जाएगा प्रेशर

मंगल चौक, आदित्य मॉल रोड, काला पत्थर रोड, शिप्रा अंडरपास, शुक्र बाजार चौक, गुरुद्वारा रोड, काला पत्थर रोड, सांई मंदिर, न्याय खंड

ये लेन रहेगी चालू

एनएच-9 से होते हुए वसुंधरा मोहन नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए सड़क खुली रहेगी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

वर्जन

यू-टर्न बना दिया गया है। शनिवार से वाहन चालक कनावनी पुलिया से काला पत्थर रोड और गौड़ एवेन्यू चौराहा होते हुए एनएच-9 और सेक्टर 62 पहुंचेंगे।

परमहंस तिवारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एक्स गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर सरेआम पीट डाला, बेचारा वेलेंटाइन डे गिफ्ट समझकर चुपचाप…मार खाता रहा !
Next Article यूपी – मेरठ में 125 वाहन बरामद चोरी के, 54 चोर गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?