राष्ट्रीयबसपा सुप्रीमो मायावती ने रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाना क्रूर कदम...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाना क्रूर कदम बताया

[object Promise]

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने
एलपीजी गैस – रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह सरकार का क्रूर कदम है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि जबरदस्त महंगाई के समय में सरकार का यह क्रूर कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान की भावना
के अनुसार कल्याणकारी सरकार की तरह काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ खाना पकाने के गैर-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में आज से लगभग 150 रुपए की भारी वृद्धि देश के करोड़ों गरीब एवं मेहनतकश समाज के लोगों के लिए
जबर्दस्त महंगाई में आटा गीला करने वाला क्रूर कदम है। केंद्र संविधान की मंशा के अनुसार कल्याणकारी सरकार की तरह से काम करे तो यह बेहतर होगा।”

गौरतलब है कि सरकार ने गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त तकरीबन 150 रुपए प्रति की बढ़ोतरी की है। इसका असर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी होगा। (वार्ता)

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories