राष्ट्रीयBJP के अहंकार के खिलाफ बताई अखिलेश ने AAP की जीत, गंभीर-बग्गा...

BJP के अहंकार के खिलाफ बताई अखिलेश ने AAP की जीत, गंभीर-बग्गा ने दी बधाई, कांग्रेस ने कहा…

[object Promise]

लखनऊ/नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश देगी। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अहंकार के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने विकास के लिए मतदान किया है। अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव को सांप्रदायिक बनाने की भरपूर कोशिश की थी और उनका यह घृणित अभियान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

उन्होंने पार्टी की जीत के लिए आप और उसके नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई है कि यह चुनाव देश की राजनीतिक कहानी को बदल देगी। इस बीच आप की सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत के बाद महीने की दुश्मनी शिष्टाचार में बदल रही है। भाजपा के नेता जो आप के खिलाफ जोरदार चुनाव प्रचार किए थे अब वे केजरीवाल व उनके सहयोगियों को बधाई दे रहे हैं। भाजपा के पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता में वापसी व सभी विजयी विधायकों को बधाई।

मैं उन्हें भरोसा देना चाहता हूं कि दिल्ली का विकास व नागरिकों का कल्याण हर किसी की शीर्ष प्राथमिकता होगी। भाजपा के हरिनगर के उम्मीदवार तजिंदर बग्गा ने भी इसका अनुसरण किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

केरल में पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी यानी राज्य में सत्तारूढ़ माकपा और कांग्रेस की नेतृत्व वाले विपक्ष ने आप की जीत की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने भाजपा की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए दोषपूर्ण फैसलों को जिम्मेदार ठहराया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि यह फैसला भाजपा द्वारा लिए गए सांप्रदायिक फैसले के खिलाफ एक वोट है, और कांग्रेस को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस पार्टी के राज्य अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामाचंद्रन ने कहा कि यह परिणाम मोदी के केंद्र में फांसीवाद शासन के खिलाफ एक फैसला है। रामाचंद्रन ने कहा, दिल्ली के मतदाताओं को यह अहसास हुआ कि लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों में फूट पडऩे से भाजपा को फायदा होगा। आप द्वारा लोगों के लिए अनुकूल कार्यक्रम में करदाताओं के करोड़ों रुपए का इस्तेमाल किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories