राष्ट्रीयदिल्ली में आप की जीत को शिवसेना, NCP और ममता बनर्जी ने...

दिल्ली में आप की जीत को शिवसेना, NCP और ममता बनर्जी ने सराहा

[object Promise]

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठंबधन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत को सराहाते हुए कहा कि आप की शानदार जीत राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए जमीनी स्तर पर किए गए ठोस और दिख रहे विकास कार्यो का परिणाम है।

शानदार चुनाव प्रदर्शन के लिए आप की सराहना करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यमंत्री नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘अहंकार’ को बुरी तरह से हरा दिया है। मलिक ने कहा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति को खारिज कर दिया गया है और एकता और भाईचारे की जीत हुई है। अहंकार की राजनीति हार गई है और दिल्ली की जनता जीत गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से ‘राष्ट्र-विरोधी ताकतों’ के खिलाफ वोट करने की अपील की थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि देश की राजधानी के लोग बांटने और नफरत वाली राजनीति नहीं चाहते। ममता बनर्जी ने आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी की जबर्दस्त जीत के लिए फोन पर बधाई दी। ममता बनर्जी ने बाद में मीडिया से कहा कि भाजपा अब हर चुनाव हार रही है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री अनिल परब ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप के विकास कार्यों का समर्थन किया है और पार्टी को वोट दिया है।

परब ने कहा कि चुनाव प्रचार में बड़े नेताओं को लगाने के बावजूद, भाजपा को दिल्ली में निर्णायक रूप से खारिज कर दिया गया है क्योंकि लोगों ने केवल विकास के मुद्दे पर वोट दिया है।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतीवार ने कहा कि हालांकि पार्टी ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन इसने पिछली बार के मुकाबले प्रदर्शन में इस बार सुधार किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories