[object Promise]
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की सोमवार को कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी एम. कृष्णप्पा की पोती रेवती संग सगाई हो गई। ताज वेस्ट एंड में आयोजित इस कार्यक्रम में निखिल के दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
निखिल ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। वह मांड्या सीट पर दिवंगत कन्नड़ अभिनेता की पत्नी सुमालता अंबरीश से हार गए थे।
[object Promise]
निखिल (30) एक कन्नड़ फिल्म अभिनेता हैं और उन्होंने 2016 में द्विभाषी फिल्म जगुआर से फिल्मी दुनिया में पदार्पण किया था।
निखिल जल्द ही अपनी अगली फिल्म प्रोडक्शन नंबर-1 की शूटिंग शुरू करेंगे।फिल्मों में काम करने के अलावा निखिल राजनीति में भी सक्रिय हैं।
[object Promise]
[object Promise]
