[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तर प्रदेश : सड़क जाम किया अनशनकारी किसानों ने
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : सड़क जाम किया अनशनकारी किसानों ने

admin
Last updated: April 19, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के करतल गल्ला मंडी में धान खरीद की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल कर रहे किसानों ने सोमवार दोपहर नरैनी-अजयगढ़ राजमार्ग को जाम कर दिया। धान की खरीद न किए जाने से क्षुब्ध नरैनी क्षेत्र में करतल के किसान पिछले चार दिनों से बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में गल्ला मंडी परिसर में भूख हड़ताल पर हैं। अभी तक किसी अधिकारी के न पहुंचने और खरीद शुरू न होने से किसानों का गुस्सा सोमवार दोपहर फूट पड़ा।

लाठी-डंडों से लैस किसानों ने गल्ला मंडी के सामने नरैनी-अजयगढ़ राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किए रखा। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के काफी मान-मनव्वल करने पर यातायात बहाल हो सका।

एएसपी लाल भरत कुमार पाल ने बताया, “किसानों की मांगों को जिला प्रशासन और शासन को भेजकर जल्द धान की खरीद के लिए पुन: खरीद केंद्र शुरू किए जाने की मांग की जाएगी।”

अनशनकारी किसान ‘मोदी-योगी से रहम की भीख’ जैसे नारे लगा रहे थे, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाया और अपने गुस्से का इजहार किया।

विमल शर्मा ने कहा, “नरैनी क्षेत्र के किसान करतल में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी ओर आज ही इसी क्षेत्र के कालिंजर में जिलाधिकारी किसानों की फसल दोगुना करने के बहाने ‘अरहर सम्मेलन’ कर पिकनिक मना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जब तक जिलाधिकारी को नहीं हटाया जाता, तब तक किसानों का हक मिलने की बात करना बेमानी होगी।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP में अनूठा प्रयोग: सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा मस्जिदों के लाउडस्पीकर से
Next Article MUZAFFARPUR SHELTER HOME CASE : उम्रकैद की सजा मिली मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?