राष्ट्रीयभाजपा परेशान दिल्ली में कम वोट प्रतिशत से

भाजपा परेशान दिल्ली में कम वोट प्रतिशत से

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले कम मतदान हुआ है। मतदाताओं की उदासीनता से राजनीतिक पार्टियां खासा परेशान हैं, विशेषकर मतदान का कम प्रतिशत भाजपा के लिए चिंता का सबब बन गया है। शायद यही वजह है कि दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले शनिवार देर रात तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली दफ्तर में बैठक चलती रही। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रभारी नित्यानंद राय और कई नेता मौजूद थे। बैठक में दिल्ली की हर एक सीट की समीक्षा की गई। दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया गया है, वही भाजपा नेता इसे लेकर पशोपेश में हैं।

रविवार तड़के तीन बजे तक चली बैठक में कम मतदान पर भी चर्चा हुई। पार्टी के कई नेताओं को लग रहा है कि मतदान में गिरावट की वजह मध्यम वर्ग की उदासीनता है। पार्टी को लगता है कि उसे इसका सीधा नुकसान होगा। क्योंकि मध्यमवर्ग भारतीय जनता पार्टी का कैडर रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा को 33 फीसदी वोट मिले थे।

पार्टी नेता मान रहे हैं कि शनिवार को लोगों को घरों से निकालकर बूथों पर लाने में बहुत परेशानी हुई। पहले ही बूथ कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए निर्देश दिए गए थे और सांसदों को उनके काम करने पर ध्यान रखने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पांच फीसदी कम मतदान हुआ है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी के रणनीतिकार इस बात का विशेषण करने में जुटे हैं कि लोगों ने घरों के मालिकाना हक पर मतदान किया या फिर अरविंद केजरीवाल के मुफ्त पानी-बिजली योजना पर। इसी तरह से झुग्गी-झोपड़ी और स्लम क्षेत्रों में मतदान के दौरान महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा देखी गई।

[object Promise]

पार्टी नेता यह भी मान रहे हैं कि भाजपा के ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना को ठीक तरीके से लोगों तक पहुंचाया नहीं गया। कई जगह इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर अफवाह फैलाई गई। इसका सीधा नुकसान भाजपा को होता दिख रहा है।

दिल्ली भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया है कि जनता में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस योजना के बारे में अफवाह फैलाई और लोगों को बताया कि इससे उनका पुश्तैनी मकान उनके हाथ से निकल जाएगा।

कम वोट पर भाजपा कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है, लेकिन एग्जिट पोल के परिणाम को पार्टी गलत बता रही है।

दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “एग्जिट पोल, एडजेक्ट पोल नहीं है, 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे, उसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती दिखेगी।”

इस बीच पार्टी ने सभी 13 हजार बूथों से ब्यौरे मंगवाए हैं, जिन पर पार्टी देर शाम विश्लेषण करेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories