[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महंत नृत्य गोपाल को गृह मंत्री ने ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी का दिया आश्वासन : शास्त्री
उत्तर प्रदेश

महंत नृत्य गोपाल को गृह मंत्री ने ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी का दिया आश्वासन : शास्त्री

admin
Last updated: April 19, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित हुए राम मंदिर ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास का नाम शामिल न होने पर उठे विरोध के बीच डैमेज कंट्रोल की कोशिश तेज हुई है। श्री राम जन्मभूमि न्यास का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने महंत नृत्य गोपाल दास का नाम कुछ कानूनी और तकनीकी कारणों से ट्रस्टियों की सूची में न होने का हवाला देते हुए आश्वासन दिया कि आगे उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास के शिष्य अजय शास्त्री ने फोन पर शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महंत गोपाल दास से वार्ता की थी।

अजय शास्त्री ने बताया कि ट्रस्ट में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को स्थान न मिलने पर जब संत समुदाय में नाराजगी हुई तो महापौर और स्थानीय विधायक गुरुवार को महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें मंदिर में नहीं घुसने दिया गया था। मामला जब अमित शाह तक पहुंचा तो उन्होंने दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच फोन पर महंत से बातचीत की।

अजय शास्त्री का दावा है कि गृह मंत्री ने फोन पर नृत्य गोपाल दास को आश्वसान दिया कि कुछ वजहों से उनका नाम ट्रस्टियों की सूची में नहीं है। मगर आगे उन्हें अध्यक्ष बनाया जाएगा। अजय शास्त्री ने कहा, “राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े लोग इसलिए नाराज नहीं थे कि ट्रस्टियों की सूची में महंत नृत्य गोपाल दास का नाम क्यों नहीं है, बल्कि इसलिए नाराज थे कि इसमें मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों की जगह स्थानीय दूसरे लोगों को जगह दी गई है।

उधर सूत्र यह भी बता रहे हैं कि विवादित ढांचा विध्वंस में आरोपी होने के कारण महंत नृत्य गोपाल दास का नाम ट्रस्टियों की सूची में नहीं रखा गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर हुई बातचीत में आश्वसान दिया है कि केस खत्म होने पर उनका नाम शामिल किया जाएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP : एटा में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद अब 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Next Article कुशीनगर पुलिस : अपने मोबाइल से डिलीट कर दें यूआईडीएआई टोल फ्री-18003001947 नंबर , हैक हो जाएगा आपका मोबाइल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?