राष्ट्रीयDELHI ASSEMBLY ELECTIONS : सीएम केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी के साथ...

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS : सीएम केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी के साथ सभी पवित्र शक्तियां

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सभी पवित्र शक्तियां आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उनके पास फोन आ रहे हैं कि विरोधी पैसे बांटेंगे और आप को वोट देने से रोकने के लिए साजिशें रचेंगे।

आप संयोजक ने कहा, “मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं कि वे लोग पैसे बांटेंगे, षड्यंत्र करेंगे। मेरी सबसे अपील है-‘सत्य आपके साथ है।’ आपने बीते पांच साल में पुण्य कमाए, दुआएं और आशीर्वाद कमाए। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने कितने षड्यंत्र किए, सब फेल हो गए ना? प्रभु पर भरोसा रखो। सभी पवित्र शक्तियां आपके साथ हैं।”

दिल्ली में शनिवार को मतदान होना है, और मतगणना मंगलवार को होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories