[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विदेश मंत्री ने कहा,हमारे 80 छात्र अब भी है चीन में, सभी पड़ोसी देशों को की थी मदद की पेशकश
राष्ट्रीय

विदेश मंत्री ने कहा,हमारे 80 छात्र अब भी है चीन में, सभी पड़ोसी देशों को की थी मदद की पेशकश

admin
Last updated: April 17, 2026 3:48 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। चीन मेें फैले कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया को हिलाया हुआ है। सभी देश इससे बचाव को लेकर ऐहतियात बरत रहे हैं। भारत भी इस मामले में कोई कोताही नहीं रखना चाहता और वह लगातार प्रयासरत है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को राज्यसभा में इस संबंध में बयान दिया। जयशंकर ने कहा कि हम न केवल अपने लोगों बल्कि पड़ोसी देश के उन लोगों को भी वापस लाने के लिए तैयार थे जो आना चाहते थे।

यह एक प्रस्ताव था जो हमारे सभी पड़ोसियों के लिए बनाया गया था लेकिन मालदीव के केवल 7 नागरिकों ने प्रस्ताव का लाभ उठाना ठीक समझा। भारत के लगभग 80 छात्र वुहान में हैं। इनमें से 10 छात्र एयरपोर्ट पर आए थे, लेकिन स्क्रीनिंग के बाद चीनी प्राधिकरण ने उन्हें उड़ान पर चढऩे की अनुमति नहीं दी क्योंकि उन्हें बुखार था।

भारतीय दूतावास सभी छात्रों से संपर्क में है और हम नियमित रूप से उनकी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। इससे पहले वुहान से 324 भारतीयों को एयर इंडिया फ्लाइट की मदद से भारत लाया गया था।

संसद में बीजेपी की सांसद रूपा गांगुली ने सरकार से स्पष्टीकरण पूछते हुए जानना चाहा था कि क्या भारत सरकार वुहान में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को लाने के लिए भी कोई प्रयास करेगी, क्योंकि देश पहले भी विश्व में इस तरीके से अन्य देशों के नागरिकों की मदद के लिए पहल कर चुका है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान सरकार से हमें इस तरह का कोई अनुरोध नहीं मिला है। लेकिन यदि इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए, हम इस पर गौर कर सकते हैं।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 2 घंटे 20 मिनट तक लेट दिल्ली आने वाली 7 ट्रेनें, यहां देखें कौनसी गाड़ी
Next Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : फिर चली CAA को लेकर गोली! फायरिंग मतदान से एक दिन पहले

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?