दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को होना है, लेकिन इससे पहले गुरुवार रात यानी 6 फरवरी को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है।
सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
इस अधिकारी का नाम दिल्ली सरकार की सरकारी वेबसाइट पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी के रूप में दर्ज है।
गिरफ्तार अधिकारी का नाम गोपाल कृष्ण माधव है और इसे जीएसटी के एक मामले में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है।


