[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 4 महीने के बच्चे की शाहीन बाग में ठंड से मौत, केंद्र पर आरोप
राष्ट्रीय

4 महीने के बच्चे की शाहीन बाग में ठंड से मौत, केंद्र पर आरोप

admin
Last updated: April 17, 2026 3:50 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर पिछले वर्ष दिसंबर से ही प्रदर्शन लगातार जारी है। एक गरीब परिवार का आरोप है कि प्रदर्शन के कारण उनके चार महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत की वजह लगातार ठंड के संपर्क में रहना बताई जा रही है। बच्चे के पिता अरशद ने आईएएनएस से कहा, “हम लोग 29 तारीख तक विरोध प्रदर्शन में थे। धरना-प्रदर्शन से देर रात हम वापस आए और हमने करीब ढाई बजे बच्चे को दूध पिलाया था।

जब सुबह के वक्त हम उठे तो देखा कि बच्चा बिल्कुल खामोश था। उसके बाद हम तुरंत पहले बाटला हाउस क्लीनिक ले गए, लेकिन वहां हमें बोला गया कि इसे होली फैमिली अस्पताल ले जाओ। हमारी उस अस्पताल में जाने की हैसियत नहीं थी, इसलिए हम बच्चे को अल शिफा अस्पताल ले गए। वहां जब डॉक्टर ने देखा तो कहा कि बच्चे की मौत पांच घंटे पहले ही हो चुकी है।”

परिवार का आरोप है कि अगर सरकार यह कानून नहीं लेकर आती तो उन्हें प्रदर्शन पर नहीं बैठना पड़ता। बच्चे के परिजनों ने कहा कि हम लोग बिहार से हैं और हमारे पास न कागज है और न ही नौकरी। बच्चे के पिता अरशद रिक्शा चालक हैं।

अरशद ने कहा, “अगर यह कानून वापस नहीं लेंगे तो हम कहां से कागज दिखाएंगे। हमारे पास खाने को भी पैसे नहीं हैं, फिर भी हम धरना दे रहे हैं, क्योंकि हमें डर है कि हम यहां रहने के लिए कागज कहां से लेकर आएंगे। हम मोदी जी को बताना चाहते हैं कि हम धरने पर बैठे रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। फिर चाहे हमें अपने अन्य दोनों बच्चों को भी शहीद क्यों न करना पड़े।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : PM मोदी बोले- 8 फरवरी को सिखा दें सबक, उठाए थे सर्जिकल, एयर स्ट्राइक पर सवाल
Next Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : आज जारी करेगी AAP घोषणापत्र

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?