राष्ट्रीयDELHI ASSEMBLY ELECTIONS : मुंह पर पट्टी बांध भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा...

DELHI ASSEMBLY ELECTIONS : मुंह पर पट्टी बांध भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिया धरना

[object Promise]

नई दिल्ली। कुबोल बोल बोलकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने और चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक अनोखा तरीका ईजाद किया है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा मुंह पर पट्टी बांधकर शुक्रवार शाम अपने सरकारी निवास स्थान पर धरने पर बैठ गए हैं। जिस जगह वर्मा सांकेतिक धरने पर बैठे हैं, उनके पीछे एलसीडी स्क्रीन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमें केजरीवाल पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं।

गौरलतब है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के मामले में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को तीन दिन और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को चार तक चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

गुरुवार को आयोग की तरफ से कहा गया कि ठाकुर अगले 72 घंटे तक और वर्मा 96 घंटे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकेंगे।

ध्यान रहे कि दोनों नेताओं पर दिल्ली चुनाव में सामाजिक टकराव फैलाने वाले विवादित बयान देने के कारण चुनाव प्रचार करने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories