[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » JHARKHAND : BJP के जांच दल की पत्थलगड़ी हिंसा पर रिपोर्ट तैयार, राष्ट्रपति-गृहमंत्री को सौंपेंगे
प्रदेश

JHARKHAND : BJP के जांच दल की पत्थलगड़ी हिंसा पर रिपोर्ट तैयार, राष्ट्रपति-गृहमंत्री को सौंपेंगे

admin
Last updated: April 18, 2026 9:39 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड में सात आदिवासियों की हत्या के कारणों की जांच के लिए बनाई गई भाजपा की समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सात सदस्यों की समिति ने वारदात की जांच करने के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी। समिति गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी रिपोर्ट सौंपेगी। गृहमंत्री को रिपोर्ट सौंपने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

समिति के सदस्य 30 जनवरी को राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। जांच समिति के सदस्य समीर उरांव ने कहा कि घटनास्थल पर समिति के सदस्यों को जाने से रोका गया। झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए उरांव ने कहा कि वहां अराजकता की स्थिति है, तानाशाही है और अराजक तत्वों का बोलबाला है। उरांव के मुताबिक, मुख्यमंत्री कहते हैं कि मरने वाला और मारने वाला दोनों हमारे हैं। उरांव ने कहा कि इसीलिए ईमानदारी से जांच नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि एसआईटी बनाकर लीपापोती की जा रही है। अभी तक पीडि़तों को कोई आर्थिक मदद तक नहीं दी गई है। इस हत्याकांड के पीछे कोई गंभीर साजिश है। ध्यान रहे कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने 19 जनवरी को हत्या की जांच के लिए एक समिति बनाई थी, जिसे हत्यास्थल का दौरा कर एक सप्ताह के अंदर इस वीभत्स घटना पर रिपोर्ट देने को कहा गया था।

समिति में पार्टी के पांच आदिवासी सांसद शामिल हैं। समिति के सदस्यों में जसवंत सिंह भाभोर, समीर उरांव, भारती पवार, गोमती साईं और जॉन बारला शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों के आदिवासी सांसद हैं। इसके अलावा झारखंड के एक आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा भी समिति में शामिल रहे।

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में 19 जनवरी को पत्थलगड़ी समर्थकों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने वाले एक पंचायत प्रतिनिधि समेत सात ग्रामीणों की लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर नृशंस हत्या कर दी थी। पत्थलगड़ी आंदोलन के तहत ग्रामसभा की स्वायत्तता की मांग की जा रही है। ये लोग चाहते हैं कि आदिवासी लोगों के क्षेत्र में कोई विधि-शासन व्यवस्था लागू न हो। पत्थलगड़ी आंदोलनकारियों ने जंगलों और नदियों पर सरकार के अधिकार को खारिज कर दिया है।

इस आंदोलन के तहत समर्थक किसी गांव के बाहर एक पत्थर गाड़ देते हैं और उस गांव को स्वायत्त क्षेत्र घोषित कर देते हैं और इसके बाद वे वहां बाहरी लोगों की आवाजाही रोक देते हैं। पूर्व रघुवर सरकार ने राज्य में पत्थलगड़ी समर्थकों के खिलाफ 2018 में सख्त कार्रवाई की थी।

उस समय इसके नेताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ कर उनके खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और संविधान की अवहेलना करने के आरोप में देशद्रोह के भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पत्थलगड़ी समर्थकों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया गया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उन्नाव में महिला ने फेंका एसिड पीछा करने वाले पर
Next Article महाराष्ट्र : मालेगांव में ऑटो रिक्शा को बस ने मारी टक्कर, दोनों कुएं में गिरे, 21 लोगों ने दम तोड़ा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?