[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » केंद्र सरकार ने होशियारपुर में सीएम अमरिन्दर सिंह की अपील पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को दी मंज़ूरी
प्रदेश

केंद्र सरकार ने होशियारपुर में सीएम अमरिन्दर सिंह की अपील पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को दी मंज़ूरी

admin
Last updated: April 18, 2026 9:39 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील और यत्नों को स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने होशियारपुर में नया सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के अलावा मौजूदा स्थानीय सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंधी राज्य सरकार को मंगलवार शाम सूचित किया। मौजूदा जि़ला/रेफरल अस्पतालों से सम्बन्धित नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्रीय स्पांसर स्कीम के अंतर्गत इस कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

केंद्र सरकार से प्राप्त पत्र के मुताबिक नया सरकारी मेडिकल कॉलेज 325 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जायेगा, जिसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 195 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने हैं, जबकि बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 130 करोड़ रुपए का योगदान पंजाब सरकार द्वारा दिया जायेगा।

कंडी क्षेत्र में बनने वाले अपनी किस्म के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की 100 सीटें होंगी और यह स्वास्थ्य संस्था क्षेत्र में लोगों को मानक स्वास्थ्य सुरक्षा और जांच सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को उत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विनती को स्वीकृत करते हुए केंद्र सरकार ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी जिससे अस्पताल की मौजूदा समय के 200 बिस्तरों की सामथ्र्य बढक़र 500 बिस्तरों की हो जायेगी और इसके अलावा अस्पताल में बुनियादी ढांचे की आधुनिक मैडीकल सुविधाएं भी मुहैया होंगी।

बताने योग्य है कि राज्य में अमृतसर, फऱीदकोट और पटियाला में पहले ही तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। दो अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और कपूरथला में स्थापित किये जा रहे हैं जबकि छठे मेडिकल कॉलेज की स्थापना होशियारपुर में करने की मंजूरी मिल गई है।

 

[object Promise]

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र : मालेगांव में ऑटो रिक्शा को बस ने मारी टक्कर, दोनों कुएं में गिरे, 21 लोगों ने दम तोड़ा
Next Article मतदान शुरू पंचायतीराज चुनाव-तीसरे चरण का, वोटिंग करेंगे 60 लाख 23 हजार 485 मतदाता

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?