प्रदेशउत्तर प्रदेशदुल्हन सजाने की उप्र में महिला शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी, मामला तूल...

दुल्हन सजाने की उप्र में महिला शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी, मामला तूल पकड़ते ही हुआ रद्द

[object Promise]

सिद्घार्थ नगर। उत्तर प्रदेश में अभी तक शिक्षकों की जनगणना और चुनावों जैसे कार्यक्रमों में ड्यूटी की बात आपने सुनी होगी। लेकिन आज यहां होने वाले सामूहिक विवाह में महिला शिक्षकों को दुल्हन को सजाने की जिम्मेदारी दे दी गयी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया में तरह-तरह के चुटकुले बनने लगे। विरोध की भनक लगते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने आननफानन बीईओ का आदेश निरस्त कर दिया। पूरा मामला बेसिक शिक्षा मंत्री डा़ सतीष चन्द्र द्विवेदी के गृह जनपद सिद्घार्थ नगर का है।

सिद्घार्थ नगर जिले के नौगढ़ ब्लाक में आज होने वाले मुख्यमंत्री विवाह समारोह में 184 दुल्हनों को सजाने की जिम्मेदारी 20 महिला शिक्षकों दी गयी थी। यहां के खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद ने एक तुगलकी फरमान जारी करते हुए तेतरी बजार में होने वाले सामूहिक विवाह में सजाने की जिम्मेदारी सौंप दी। इन 20 नामों में स्कूल की प्रधानाध्यापिका और शिक्षा मित्र के नाम शामिल थे। सोमवार को सुबह आदेश जारी होते शिक्षकों के विभिन्न समूहों में यह वायरल होने लगा। सोशल मीडिया में चुटकुले भी तैयार किये जाने लगे। किसी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश की अनदेखी बताया। तो किसी ने लिखा कि दूल्हों को सजाने के लिए भी कोई टीम बनी है क्या। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बवाल बढ़ता देख इस आदेश को रद्द कर दिया।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कहा, “शिक्षकों का सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। इस प्रकार के कार्यो से शिक्षकों को भार दिया जाता है। इसके बाद हमें स्कूल न जाने के लिए दोषी ठहराया जाता है।”

एक अन्य शिक्षक ने कहा कि इस प्रकार के फरमान से शिक्षा व्यवस्था को खराब करने की बात है। ऐसी परपाटी से शिक्षा व्यवस्था कभी पटरी पर आने वाली नहीं है। ऐसे आदेश जारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories