प्रदेशउत्तर प्रदेशउन्नाव में महिला ने फेंका एसिड पीछा करने वाले पर

उन्नाव में महिला ने फेंका एसिड पीछा करने वाले पर

[object Promise]

उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक 20 साल की महिला के एक युवक पर एसिड फेंकने की वजह से वह झुलस गया। महिला ने ऐसा कथित तौर पर उसके द्वारा पीछा किए जाने की वजह से किया। रोहित यादव (24) पर गोडामऊ गांव में एसिड फेंका गया, जिसकी वजह से उसकी गर्दन, पीठ, सीना और बाया कंधा झुलस गया। गोडामऊ गांव मोरावन पुलिस थाने के तहत आता है।

पुलिस उसे इलाके के अस्पताल ले गई, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया।

मोरावन पुलिस थाने के अधिकारी राजेंद्र राजावत ने कहा, “प्रथम दृष्ट्या यह एकतरफा प्रेम का मामला है। महिला संबंध बढ़ाने का संकेत नहीं दे रही थी। व्यक्ति कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था।”

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित पर एक डेयरी पर हमला किया गया, जहां वह सफाईकर्मी का काम करता है। महिला प्रत्यक्ष तौर पर सुबह से डेयरी में छिपी थी और रोहित के परिसर में घुसते ही उसने एसिड फेंक दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories