राष्ट्रीयनागरिकता कानून का विरोध कर रहे युवक की अमित शाह की रैली...

नागरिकता कानून का विरोध कर रहे युवक की अमित शाह की रैली में पिटाई

[object Promise]

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में रैली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले एक युवक को लोगों ने पीट दिया। अमित शाह रविवार को दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान पांच युवक सीएए को वापस करने की मांग करने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने एक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

इस बीच अमित शाह ने सिक्योरिटी को ताकीद किया और कहा कि सिक्योरिटी उसे सही सलामत ले जाए। बाबरपुर में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए लेकिन राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दीं। ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।
इसी दौरान रैली में भीड़ के पीछे खड़े पांच युवकों ने सीएए वापस लेने की मांग करने लगे। इसी बीच भीड़ में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। बाद में अमित शाह के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने चार युवकों को भीड़ की पिटाई से बचाया और युवकों को रैली स्थल से बाहर ले गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories