प्रदेशउत्तर प्रदेशSant Pagal Baba Tapasya Death : भीषण गर्मी में आग जलाकर तपस्या...

Sant Pagal Baba Tapasya Death : भीषण गर्मी में आग जलाकर तपस्या कर रहे Pagal Baba की मौत

Sant Pagal Baba Tapasya Death :  पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। लू और हवा के गर्म थपेड़ों से लोग बीमार हो रहे हैं। इसी बीच संभल में आग जलाकर तपस्या कर रहे Pagal Baba की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

मामला संभल के कैला देवी क्षेत्र के बेनीपुर चक का है। संत की Pagal Baba के नाम से संत की लोगों के बीच काफी ख्याति थी। Pagal Baba ने धरती के बढ़ते तापमान, विश्व शांति और नशा मुक्ति को लेकर 23 से 27 मई तक तपस्या का संकल्प लिया था। तपस्या पूरी होने में एक दिन बचा था, इसी बीच यह घटना हो गई।

Pagal Baba इस प्रचंड गर्मी के बीच आग जलाकर तपस्या कर रहे थे। बाबा के सेवादारों ने बताया कि इसके लिए बाकायदा एसडीएम से अनुमित भी ली गई थी। इसी बीच संत की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। संत की मौत के बाद सेवादारों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं प्रशासन के अनुमति पक्ष को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी भीषण गर्मी में संत को तपस्या की अनुमति आखिर कैसे मिल गई. और फिर तपस्या स्थल के पास चिकित्सा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे? इधर पागल बाबा की तपस्या के दौरान मौत की सूचना तेजी से फैली। उनको देखने के लिए अस्पताल में लोग पहुंचने लगे. वहीं जानकारी हुई तो मुख्य विकास अधिकारी और एसडीएम सहित आला अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे. पुलिस ने संत की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories