[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रक्षा मंत्रालय कर्मी के एप से 3 रुपए का भुगतान करते ही खाते से 50 हजार रुपए साफ
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्रालय कर्मी के एप से 3 रुपए का भुगतान करते ही खाते से 50 हजार रुपए साफ

admin
Last updated: April 17, 2026 3:55 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी को यूपीआई एप भीम से तीन रुपए का भुगतान करना महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों के शिकार बने पीडि़त ने जैसे ही तीन रुपए की छोटी रकम का भुगतान किया, उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपए साफ हो गए। थाना तिलक मार्ग पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

साइबर ठगी के शिकार बने पीडि़त भानु प्रकाश सिंह ने इस सिलसिले में धारा-420 के तहत तिलक मार्ग थाने में 21 जनवरी, 2020 को एफआईआर संख्या-4 दर्ज कराई है। हालांकि घटना 18 जनवरी की है। मौजूद एफआईआर के मुताबिक, पीडि़त ने पता मान सिंह रोड स्थित रक्षा भवन ही दर्ज करवाया है। साइबर ठगों का शिकार चूंकि रक्षा मंत्रालय का अफसर हुआ है, ऐसे में नई दिल्ली जिला पुलिस पूरे मामले को चार-पांच दिन से मीडिया से छिपाए हुए है।

एफआईआर के मजमून के मुताबिक, पीडि़त ने 11 जनवरी 2020 को विशाखापट्टनम एक कोरियर पैकेट भेजा था। तय समय में कोरियर गंतव्य पर नहीं पहुंचा। इसी बीच 18 जनवरी को अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कॉल किया।

अनजान शख्स ने भानु से कहा कि उनका पता अपडेट नहीं है। उसके कहे मुताबिक भानु ने पता बता दिया। एफआईआर के मुताबिक, पता अपडेट होते ही फोन करने वाले उस अजनबी ने एक लिंक भेजकर भानु से उसे क्लिक करके तीन रुपए का भुगतान करने को कहा।

भानु ने भीम एप से तीन रुपए का भुगतान भेज दिया। इसके साथ ही अपराह्न करीब डेढ़ बजे पांच-पांच हजार दो बार में, 15 हजार रुपए एक बार में और 25 हजार रुपए अंतिम बार में उनके खाते से निकल गए। अचानक खाते से 50 हजार रुपए रहस्यमय तरीके से निकलते देख, पीडि़त को शक हुआ। तब तक देर हो चुकी थी। बैंक खाते से 50 हजार रुपए गंवा चुके पीडि़त ने बैंक से भी बात की।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोपालापट्टनम (विशाखापट्नम) शाखा के पास से भी पीडि़त को कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला। तब 2-3 दिन बाद पीडि़त नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा। एफआईआर के मुताबिक, पीडि़त इस वक्त नेशनल डिफेंस कॉलेज से जुड़े हुए हैं।

इस बाबत नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल और दिल्ली पुलिस प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा या फिर एडिशनल प्रवक्ता अनिल मित्तल की ओर से घटना के कई दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तिलक मार्ग थाना सूत्रों के मुताबिक, साइबर ठगी का मामला चूंकि रक्षा मंत्रालय से जुड़े शख्स का है। इसलिए दिल्ली पुलिस मामले को मीडिया की नजरों में लाने से बच रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article PM मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मिलने पर बोले…
Next Article शाह से केजरीवाल ने कहा, वाईफाई ही नहीं, बल्कि बैटरी चार्जिंग भी फ्री कर दी है दिल्ली में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?