[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गणतंत्र दिवस : PM मोदी ने कहा, करें सुनिश्चित, किसी क्षेत्र में पीछे न रहे कोई भी भारतीय
राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस : PM मोदी ने कहा, करें सुनिश्चित, किसी क्षेत्र में पीछे न रहे कोई भी भारतीय

admin
Last updated: April 17, 2026 3:55 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देने वाले कैडेट्स और कलाकारों से बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। पीएम ने कहा कि मैं गणतंत्र दिवस के लिए और गणतंत्र दिवस परेड के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आप एक प्रकार से मिनी इंडिया, न्यू इंडिया को शो-केस करने वाले लोग हैं। भारत असल में क्या है, ये हमारा देश और पूरी दुनिया आपके माध्यम से देखेगी, जानेगी और समझने का प्रयास करेगी।

एनसीसी और एनएसएस के माध्यम से अनुशासन और सेवा की एक समृद्ध परंपरा जब राजपथ पर दिखती है, तो देश के करोड़ों युवा प्रेरित और प्रोत्साहित होते हैं। देश की समृद्ध कला-संस्कृति, देश की धरोहर को प्रदर्शित करने वाली झांकियों को लेकर जब आप राजपथ पर निकलते हैं, तो पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध होकर उसे देखती है।

आदिवासी भाई-बहन तो अपने प्रदर्शन से अद्भुत विरासत को देश के सामने लाते हैं। जब हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं, तो हमें ये भी याद रखना है कि भारत असल में है क्या? भारत क्या सिर्फ सरहदों के भीतर 130 करोड़ लोगों का घर मात्र ही है? आपका मन कहेगा जी नहीं, भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा है, एक विचार है, एक संस्कार है।

मोदी ने आगे कहा कि भारत की श्रेष्ठता की एक और शक्ति इसकी भौगोलिक और सामाजिक विविधता में ही है। हमारा ये देश एक प्रकार से फूलों की माला है, जहां रंग-बिरंगे फूल भारतीयता के धागे से पिरोए गए हैं। राजपथ पर आपके प्रदर्शन से पूरी दुनिया भारत की इस शक्ति के भी दर्शन करती है। इस वर्ष एनसीसी और एनएसएस के साथियों ने खेल से लेकर आपदा राहत कार्यों में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।

एनसीसी के कैडेट्स ने गांधी जी की 150वीं जयंती पर देशभर में 8000 किमी की स्वच्छता यात्रा निकालकर प्रशंसनीय कार्य किया है। हम जिस न्यू इंडिया की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, वहां यही आकांक्षाएं, यही सपने हमें पूरे करने हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति, किसी भी क्षेत्र पीछे ना रह जाए, ये हमें सुनिश्चित करना है। हम सभी को राष्ट्र के सामूहिक संकल्पों के साथ खुद को जोडऩा होगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article निर्भया केस – कोई भी हत्यारे राजी नहीं बताने को अंतिम इच्छा
Next Article डेढ़ घंटे से लेकर सवा 4 घंटे तक लेट कोहरे की वजह से दिल्ली आने वालीं 12 ट्रेनें , यहां देखें कौनसी गाड़ी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?