[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 22 जनवरी को PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा, 10000 संत- महात्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव होंगे मौजूद
उत्तर प्रदेश

22 जनवरी को PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा, 10000 संत- महात्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव होंगे मौजूद

admin
Last updated: April 19, 2026 11:38 am
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 10000 संत- महात्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी बताया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाएगी. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद राम लला के अभिषेक की प्रक्रिया शुरू करने और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का 10 दिवसीय अनुष्ठान करने का निर्णय लिया गया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने के लिए निमंत्रित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे. पीएम ने ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात की फोटो भी शेयर की है.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 14 बच्चों की जिंदगी लगी दांव पर, लापरवाह डॉक्टरों ने चढ़ा HIV और हेपेटाइटिस संक्रमित खून
Next Article MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने दिखाई समाजवादी पार्टी को औकात, जेडीयू की तो ?

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?