[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Sikkim Flash Floods: सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत, जवानों समेत 40 लापता, पीएम मोदी ने सीएम प्रेम तमांग से की बात
राष्ट्रीय

Sikkim Flash Floods: सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत, जवानों समेत 40 लापता, पीएम मोदी ने सीएम प्रेम तमांग से की बात

admin
Last updated: April 17, 2026 11:49 am
admin
Share
SHARE

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 5 लोगों ने जान गंवा दी है और सुरक्षाबलों के जवानों समेत 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (4 अक्टूबर)को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है. 

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, ”सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया. चुनौती से निपटने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं.”

पांच पुल ढहे, बांधों को हुआ नुकसान

इस आपदा के कारण पांच पुल ढह गए हैं, जिनमें मंगतम झील का पुल, सिंघताम का इंद्राणी पुल, शिरवानी पुल, लिंगी पुल और जंगू का पुल शामिल हैं. चुंगथान में 1200 मेगावाट का तीस्ता ऊर्जा बांध बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सिंघताम में एनएचपीसी का बांध क्षतिग्रस्त हुआ है.

सिक्किम में कहां पर फटा बादल, अब तक कितने शव बरामद?

बता दें कि बादल फटने की घटना उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर हुई, जिसकी वजह से लाचेन घाटी से गुजरने वाली तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. आपदा में सेना के 23 जवान लापता हो गए थे. अब तक पांच शव बरामद हुए हैं. शव सेना के जवानों के हैं या आम लोगों के, अभी यह पहचान होना बाकी है. 

उधर अधिकारियों ने बुधवार (4 अक्टूबर) को जानकारी दी अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई.

  

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी ने ये कहा

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) के एक अधिकरी ने कहा, ‘‘बचाव और राहत प्रयासों के दौरान सिंगताम से तीन शव बरामद किए गए हैं.’’ एसएसडीएमए ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि ल्होनक झील के कुछ हिस्सों पर बादल फटने से बुधवार तड़के तीस्ता नदी बेसिन पर झील में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में कई प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा. 

Source- abplive

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Esha Gupta Hot Video: ईशा गुप्ता ने स्टायलिश अवॉर्ड शो में ग्लैमरस अवतार में ली एंट्री, सेक्सी अदाएं देख यूजर्स हुए घायल
Next Article Delhi Excise Policy Case : दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?