[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SBI Card RuPay Credit Card on UPI:SBI Card के जरिए अब कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट
बिजनेस

SBI Card RuPay Credit Card on UPI:SBI Card के जरिए अब कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट

admin
Last updated: April 18, 2026 7:42 am
admin
Share
SHARE

Contents
यूपीआई पेमेंट को भी मिलेगा बढ़ावासर्विस के नहीं देना होगा शुल्कएसबीआई कार्ड के रुपे प्लेटफॉर्म को यूपीआई से कैसे करें लिंक-कैसे करें पेमेंट-

SBI Card RuPay Credit Card on UPI: एसबीआई कार्ड और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का ऐलान कर दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई कार्ड (SBI Card) के रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 10 अगस्त, 2023 के बाद से यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप का भी यूज करते हैं तो भी एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फैसले का असर एसबीआई कार्ड के रुपे प्लेटफॉर्म के यूजर्स पर पड़ेगा और वह यूपीआई पेमेंट करने के लिए भी आसानी से कार्ड का यूज कर पाएंगे.

यूपीआई पेमेंट को भी मिलेगा बढ़ावा

एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने इस नई सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई कार्ड के इस कदम रुपे प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही इससे यूपीआई पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा. अब लोग पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे. अमारा ने आगे कहा कि यह फैसिलिटी मील का पत्थर साबित होगी और डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगी. यूपीआई और एसबीआई कार्ड के बीच की यह पार्टनरशिप ग्राहकों को अब क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने में सक्षम बनाएगी.

सर्विस के नहीं देना होगा शुल्क

NPCI के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि NPCI और एसबीआई कार्ड की इस साझेदारी से लोगों के पास रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट के नये विकल्प खुलेंगे. यह एक तेज और सुविधाजनक विकल्प है. अब कोई भी एसबीआई कार्ड धारक अपने एक्टिव कार्ड पर यूपीआई नॉमिनेशन आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड रजिस्टर्ड नंबर यूपीआई से लिंक होना आवश्यक है. इसके बिना आप दोनों को लिंक नहीं कर सकते हैं.

एसबीआई कार्ड के रुपे प्लेटफॉर्म को यूपीआई से कैसे करें लिंक-

1. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में कोई भी यूपीआई ऐप डाउनलोड करें.
2. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर के जरिए यूपीआई ऐप में रजिस्ट्रेशन को पूरा करें.
3. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप यहां Add Credit Card या Link Credit Card विकल्प को चुनें.
4. यहां आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें.
5. इसके बाद SBI RuPay Credit Card को चुन लें.
6. आखिरी में अपने कार्ड 6 डिजिट नंबर दर्ज करें और साथ ही एक्सपायरी डेट को भी दर्ज करें.
7. आपका यूपीआई ऐप एसबीआई कार्ड से लिंक हो जाएगा.

कैसे करें पेमेंट-

  • अगर आपको एसबीआई कार्ड के जरिए यूपीआई ऐप से पेमेंट करना है तो इसके लिए सबसे पहले QR कोड को स्कैन करें.
  • जितनी राशि का पेमेंट करना है इसे दर्ज करें.
  • पेमेंट विकल्प में से SBI RuPay Credit Card ऑप्शन को चुनें.
  • अपना 6 डिजिट यूपीआई पिन दर्ज करें.
  • आसानी से कुछ ही सेकंड्स में पेमेंट हो जाएगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Amazon India Alexa: भारत में Alexa से पूछे गए ये अतरंगी सवाल
Next Article Fixed Deposit Account Close: समय से पहले या मैच्‍योरिटी पर बंद करना चाहते हैं FD अकाउंट?

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?