[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » KL Rahul Asia Cup 2023: टीम इंडिया में शामिल होने के लिए राहुल को पास करना होगा टेस्ट
खेल

KL Rahul Asia Cup 2023: टीम इंडिया में शामिल होने के लिए राहुल को पास करना होगा टेस्ट

admin
Last updated: April 18, 2026 9:00 am
admin
Share
SHARE

Asia Cup 2023 Team India KL Rahul: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं और वापसी की तैयारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं. लेकिन राहुल को इसके लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. राहुल ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कमबैक के लिए काफी मेहनत की है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक राहुल प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे. वे फिलहाल नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं और इसके साथ विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं. राहुल का 18 अगस्त को फिटनेस टेस्ट होगा. इसके बाद ही टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनकी वापसी को लेकर फैसला लेंगे. एशिया कप का 30 अगस्त से आगाज होगा. इसमें टीम इंडिया पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी.

राहुल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं. लेकिन अय्यर की वापसी को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने बैक में सर्जरी करवाई थी. अय्यर को टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर में रखना चाहेगी. लेकिन उनकी फिटनेस सबसे अहम मुद्दा होगी.  राहुल-अय्यर की गैर मौजूदगी में भारत ने तिलक वर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया. तिलक ने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन एशिया कप और विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह मिलेगी या नहीं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

बता दें कि एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इसके बाद नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी. भारत-नेपाल के बीच 4 सितंबर को पल्लेकल में मैच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलंबो में आयोजित होगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Fixed Deposit Account Close: समय से पहले या मैच्‍योरिटी पर बंद करना चाहते हैं FD अकाउंट?
Next Article Gadar 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 ने पहले ही दिन कर डाली इतनी कमाई

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?