मनोरंजनBawaal Trailer: ‘बवाल’ मचाती वरुण धवन और जान्हवी कपूर की लव स्टोरी...

Bawaal Trailer: ‘बवाल’ मचाती वरुण धवन और जान्हवी कपूर की लव स्टोरी का ट्रेलर रिलीज

बवाल में जान्हवी और वरुण दोनों पति-पत्नी को रोल निभा रहे हैं.वरुण धवन और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी पहली बार एक-साथ आ रही है. वरुण और जान्हवी दोनों काफी इम्प्रेसिव लग रहे हैं. बवाल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की शानदार जोड़ी अभिनीत, फिल्म भावनाओं के उतार-चढ़ाव और एक आकर्षक कहानी का वादा करती है. रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का प्रीमियर 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगा.

ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब है. फिल्म मिडिल क्लास फैमिली ड्रामा से भरी एक लव स्टोरी है. इस फिल्म को प्राइम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन नजर आते हैं जो लखनऊ के अज्जू भैया का रोल प्ले कर रहे हैं. वो एक हिस्ट्री टीचर हैं जिन्हें यूरोप के हिटलर में खासी दिलचस्पी है. अज्जू की पूरी जिंदगी शो ऑफ और हवाबाजी पर टिकी है. वो अपनी इमेज के लिए कुछ भी करता है.

 

इसी दौरान उनकी मुलाकात निशा यानि जाह्नवी कपूर से होती है. जान्हवी से प्यार का इजहार करने के बाद वरुण शादी कर लेते हैं. दोनों की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये शादी के बाद दोनों यूरोप पहुंचते हैं. ट्रेलर में जान्हवी और वरुण के बीच रोमांस,नोंक-झोंक और ड्रामा दिखाया गया है. हालांकि,फिल्म की कहानी में यूरोप,हिटलर और वर्ल्ड वॉर  का ट्विस्ट भी शामिल है. 

इस फिल्म में प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह और प्रतिभाशाली संगीतकार मिथुन ने एक बार फिर दिल छू लेने वाले गाना “तुम्हें कितना प्यार करते”के साथ अपना जादू बिखेर दिया है. मधुर संगीत के साथ अरिजीत सिंह की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज ने कानों में जैसे मधु घोल दिया है. 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories