[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सिगरेट और शराब का सेवन कर सकता है आपको गंजा
स्वास्थ्य-जीवनशैली

सिगरेट और शराब का सेवन कर सकता है आपको गंजा

admin
Last updated: April 18, 2026 8:43 am
admin
Share
SHARE

जीवन शैली: बदलने जीवन के साथ आज हमारा खान-पान भी पूरी तरह बदल गया है। आज के समय में लोग बैलेंस और हेल्थी फ़ूड खाने की जगह अनहेल्थी फ़ूड खाते हैं। स्वैग में आकर कई बार हम गलत आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। कोई स्मोकिंग करता है तो कोई शराब का सेवन करता है। शराब और स्मोकिंग दोनों की हमारे शरीर को प्रभावित करती हैं।  

इनके उपयोग से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हमारे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। वही अधिक शराब का सेवन हमारे बाल झड़ने का कारण भी बनता है। यदि आपके भी बाल अधिक झड़ते हैं और आप गंजे हो रहे हैं तो आपको स्मोकिंग और शराब को अलविदा कह देना चाहिए। 

तम्बाकू और धूम्रपान से शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसमें हेयर फॉलिकल्स का नुकसान भी शामिल है। सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाते। 

इससे बाल कमजोर हो सकते हैं और समय के साथ बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा, स्मोकिंग से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

शराब पीने से बालों के स्वास्थ्य सहित शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी काफी हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है और हेल्दी बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को ख़त्म कर सकती है। 

इसके अलावा शराब का सेवन हार्मोन के स्तर को भी बाधित कर सकता है, लीवर डैमेज कर सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। ये सभी चीजें हेयर फॉलिकल्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जानें Threads में क्या है ख़ास
Next Article NAG PANCHAMI 2023: जानें कब है नागपंचमी, कैसे करें नागों की पूजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?