स्वास्थ्य-जीवनशैलीWater for Anti-ageing: पानी पीने से आप हो सकते हैं जवान

Water for Anti-ageing: पानी पीने से आप हो सकते हैं जवान

जीवन शैली: पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पानी का उपयोग हम सिर्फ पीने के लिए नहीं अपितु अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या के लिए भी करते हैं। पानी हमें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पानी हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से सही मात्रा में पानी पीते हैं तो यह आपको यंग रखता है। वही आज हम आपको पानी से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताने जा रहे हैं जिनको अगर आपने अपना लिया तो आप हमेशा जवां दिखेंगे और आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी। 

हमारे बुजुर्ग हमें खाने के समय पानी पीने से अक्सर टोकते हैं उनका तर्क रहता है कि खाने के साथ पानी-पीने से भोजन हमारे शरीर में नहीं लगता है। लेकिन जानकारों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति खाना – खाने के कुछ घंटो बाद पानी  पीता है तो उसका शरीर स्वस्थ्य रहता है और स्किन पर ग्लो आता है। अगर आपके गले में भोजन फसने लगता है तो आपको खाने के साथ शिकंजी, दूध या दही ले लेना चाहिए। 

कई लोग बड़ी हड़बड़ी में रहते हैं। पानी पीते वक्त एक झटके में पानी पी लेते हैं और पानी पीने का कोई नियम नहीं अपनाते। लेकिन हमें पानी पीते वक्त सदैव यह याद रखना चाहिए कि पानी आराम से बैठ कर पीना चाहिए। पानी एक बार में न पीकर घूंट-घूंट पीना चाहिए। 

गर्मियों में हमने देखा होगा कि लोग कहीं बाहर से आते हैं और फ्रिज से ठडा पानी निकाल कर पीने लगते हैं। लोगों को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए यह आपकी प्यास तो बुझा सकता है लेकिन इससे आपका स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित होना चाहिए। 

इसके साथ ही सभी को सुबह चाय नाश्ता करने से पूर्व गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से आपका पेट साफ़ होता है और इससे आपकी स्किन ग्लो करती है और आपका मोटापा कम होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories