अध्यात्मSawan Festivals: आज से शुरू सावन, जानें व्रत की लिस्ट

Sawan Festivals: आज से शुरू सावन, जानें व्रत की लिस्ट

Sawan Festivals: आज से देवों के देव महादेव का पावन महीना सवान शुरू हो गया है। सावन का महीना हिन्दुओं के लिए काफी खास महीना होता है, इस माह में लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, सोमवार को व्रत रखते हैं और कई लोग अपने घरों में रद्राभिषेक करवाते हैं। वैसे तो हर वर्ष सावन में 4 सोमवार पड़ते थे लेकिन इस साल अधिकमास है और दो महीने का सावन पड़ रहा है जिसके चलते  8 सोमवार पड़ेंगे। 

अधिकमास के चलते इस बार सावन 58 दिनों का होगा।  यह 4 जुलाई, 2023 से 31 अगस्त, 2023 तक रहेगा। सावन के महीने में शिव भक्त बड़ी आस्था के साथ शिव को जलाभिषेक करेंगे, मंदिरों में जाकर शिव का ध्यान करेंगे और कावड़ यात्रा पर जाएंगे। सावन का महीना हिन्दू धर्म में एक बड़े पर्व की तरह मनाया जाता है। 

जानें सावन में पड़ने वाले व्रत की लिस्ट – 

 6 जुलाई –    संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई – कामिका एकादशी
14 जुलाई – प्रदोष व्रत 
15 जुलाई – मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई – कर्क संक्रांति
17 जुलाई – श्रावण अमावस्या
29 जुलाई – पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई – प्रदोष व्रत 
1 अगस्त – पूर्णिमा व्रत 
4 अगस्त – संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त – परम एकादशी
13 अगस्त – प्रदोष व्रत
14 अगस्त – मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त – अमावस्या
17 अगस्त – सिंह संक्रांति
19 अगस्त – हरियाली तीज
21 अगस्त – नाग पंचमी
27 अगस्त – श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त – प्रदोष व्रत
29 अगस्त, मंगलवार    ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त – रक्षा बंधन
31 अगस्त – श्रावण पूर्णिमा

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories