Anil Ambani News: उद्योगपति अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को मुंबई में ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 64 वर्षीय अनिल अंबानी विदेशी फेमा की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे. जिस मामले में अनिल अंबानी को तलब किया गया था, उसके बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है. रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी इससे पहले 2020 में यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी ईडी के सामने पेश हुए थे.
Popular Categories

