राहुल गांधी की राम से तुलना क्यों भाजपा को खटक रही

राजनीति- बीते कई दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग उनके अंदाज से लेकर भाषण देने की नई कला की बातें कर रहें हैं। जानकारों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी को जनता का नेता बना दिया है और वह अब लोगों के दिलों तक पहुंच गए हैं।
वहीं बीते दिन कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्री राम से की और उन्हें एक योगी बताया। कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी भड़क उठी। भाजपा ने कहा, चाटुकारिता की हद होती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को इंगित करते हुए कहा, कांग्रेस ने राहुल गांधी की तुलना राम से करके न सिर्फ हिन्दू समाज की बल्कि पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस की इस हरकत का जवाब उसे जरूर मिलेगा।
हालाकि इस मामले पर सलमान खुर्शीद का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में कोई भी अच्छा इंसान नहीं है। मैंने राहुल गांधी के प्रयासों और उनकी मेहनत की बात की थी। इसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं है।