बिजनेसअसम, गुजरात और कर्नाटक में 5 खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का शुभारंभ

असम, गुजरात और कर्नाटक में 5 खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का शुभारंभ

केंद्र सरकार (central government) द्वारा आज असम (Assam), गुजरात (Gujarat) और कर्नाटक (Karnataka) में खाद्य प्रसंस्‍करण (Food Processing) की पांच परियोजनाओं की शुरूआत की गई है। बता दें कि, इन तमाम परियोजनाओं से किसानों (farmers) को काफी लाभ प्राप्त होगा।

 

इन पांच खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में से तीन गुजरात में और एक-एक कर्नाटक और असम में हैं। मंत्री ने उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि इन इकाइयों से 708 रोजगार के अवसरों के सृजन में मदद मिली है। साथ ही इनसे 7,600 किसानों को फायदा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, इससे रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे। वहीं, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) और राज्य मंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल (Pralhad Singh Patel) ने वर्चुअल माध्यम से 124 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। 

हालाँकि इस मौके पर खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि इन परियोजनाओं से सात हजार छह सौ से अधिक किसानों को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने वताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय खाद्य फसलों की बर्बादी को कम करने तथा किसानों और महिलाओं एंव युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पारस ने इस बात को रेखांकित किया कि अनाज, फलों और सब्जियों की बर्बादी को रोकने के अलावा रोजगार के अवसरों के सृजन तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 42 विशाल फूड पार्कों को मंजूरी दी है। इनमें से 20 पहले से परिचालन में हैं जबकि शेष अगले दो-तीन साल में परिचालन में आ जाएंगे।

पारस ने कहा कि उनका मंत्रालय मिनी फूड पार्क और शीत भंडारण श्रृंखला बनाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। मंगलवार को जिन पांच खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का शुभारंभ किया गया उनमें गुजरात के आणंद में फिनिक्स फ्रोजन (लागत 22.69 करोड़ रुपये), सूरत में एथोस कॉलेज (11.67 करोड़), हेन फ्यूचर नैचुरल प्रोडक्ट्स, तुमकुर-कर्नाटक (36.76 करोड़), असम के नलबारी में ग्रेनटेक फूड्स (19.32 करोड़ रुपये) तथा गुजरात के गांधीनगर में वसंत मसाला (34 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

 

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने फिनिक्स फ्रोजन को 8.02 करोड़ रुपये जबकि अन्य चार इकाइयों में प्रत्येक को पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराये हैं। पारस ने कहा कि मंत्रालय वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण सप्ताह मना रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories