बोकारो से संगीता की रिपोर्ट
कोरोना काल में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर रिम्स प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। डॉक्टरों की अब खैर नहीं दरअसल, रिम्स निदेशक ने अस्पताल का जायजा लिया है तो इस दौरान उन्हें रिम्स में बहुत सारी खामियां और लापरवाही देखने को मिली। रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि रिम्स के निदेशक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा भी लिया, जहां उन्हें कई खामियां और कमियां देखने को मिली उसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उनके निरिक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित भी पाए गए थे। उन्होंने इस बात से नाराज़ होकर रिम्स के निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर नियम पूर्वक कारवाई की जाएगी। वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है डॉ विवेक कश्यप ने बताया। ऐसे में कई डाक्टरों और नर्सों की प्रतिनियुक्ति फिर से अपने अपने विभागों में ही करनी पड़ी, ताकि कोरोना के कारण जो विभाग बंद हो गए थे या ओपीडी सेवा बाधित हो गई थी उसे दोबारा से एक बार फिर सुचारू रूप से चालू किया जा सके।

