बिजनेसप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं NSUI द्वारा पेट्रोल एवं डीजल का...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं NSUI द्वारा पेट्रोल एवं डीजल का महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन ।

लव कौशिक की रिर्पोट 

अकलतरा , जांजगीर चांपा 

 प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार  जांजगीर-चांपा जिला NSUI के द्वारा जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज बोधराम फ्लूस अकलतरा के सामने पेट्रोल डीजल एवं महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया । जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने कहा देश  में लगातार पेट्रोल डीजल खाद्य तेल की महंगाई बढ़ रही है । जिससे आमजन की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है , 

जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तो कुछ पैसे मूल्य वृद्धि होने पर सड़क से संसद में हल्ला मचाते थे और आज पेट्रोल शतक एवं सरसो तेल दोहरा शतक मार चुकी है और मोदी सरकार सो रही हैं Nsui के द्वारा अनोखे तरीके से पेट्रोल पंम के सामने सो कर विरोध किया गया एवं पेट्रोल भरवाने आये लोगो को देश की आर्थिक व्यवस्था इस महंगाई में सुधारने के लिए गुलाब फूल देकर उनका सम्मान किया एवं NSUI के द्वारा मांग की गई कि पेट्रोल डीजल एवं सभी चीजों की महंगाई कम की जॉए ताकि लोगो की आर्थिक स्तिथि में सुधार हो सकें । 

कार्यक्रम को राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार सिंह एवं प्रदेश संयोजक अमित कुमार यादव ने सम्बोधित किया

कार्यक्रम मे जयदीप सिंह (जिला महासचिव), विजय यादव, रजत अग्रवाल, अनिल सिंह, गिरिश जायसवाल, नरेश यादव, देवेंद्र तिवारी, ऐफाज मेमन, आदित्य सिंह, सप्तजीत दास, समीर अली, उपस्थित थे ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories