बिजनेसदीवाली तक Samsung Galaxy S20 का सस्ता मॉडल देगा दस्तक…

दीवाली तक Samsung Galaxy S20 का सस्ता मॉडल देगा दस्तक…

दीवाली तक Samsung Galaxy S20 का सस्ता मॉडल देगा दस्तक…

नई दिल्ली. Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S20 के सस्ते मॉडल की इस साल चौथी तिमाही यानी दीवाली तक लॉन्चिंग हो सकती है। कंपनी अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 के जरिए महामारी के दौरान मोबाइल की सेल बढ़ाना चाहती है। Samsung के नए हैंडसेट को Galaxy S20 FE यानी Galaxy S20 Fan Edition के नाम से जाना जाएगा।

Samsung Galaxy S20 FE की 49,212 रुपए में हो सकती है लॉन्चिंग

Samsung Galaxy S20 स्मार्टफोन 5G को सपोर्ट करेगा। Yonhap न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के Samsung Galaxy S20 FE को जल्द साउथ कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S20 FE को करीब 670 डॉलर (49,212 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Samsung Galay S20 को इससे पहले 73,449 रुपए के प्राइस में लॉन्च किया गया था।

मिलेगा ट्रिपल कैमरा सपोर्ट 

फॉरेन टेन रिव्यूअर के मुताबिक Galaxy S20 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के पेश किया जा सकता है।  फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का होगा। वही सेकेंड्री कैमरे के तौर पर 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा, जबकि एक अन्य 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जो 3x ऑप्टिलक जूम और 4k को सपोर्ट करेगा।

दो साइज वेरिएंट में पेश होगा फोन 

Galaxy S20 FE स्मार्टफोन को Apple के बजट स्मार्टफोन में पेश किया गया था। Apple iPhone 12 सीरीज को इस साल के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080p पिक्सल होगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को दो साइज वेरिएंट 6GB रैम और 12GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories