बिजनेसकमिश्नर ने ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पड़मनियां में सुनी ग्रामीणो की समस्याए

कमिश्नर ने ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पड़मनियां में सुनी ग्रामीणो की समस्याए

मोहन प्रसाद यादव 

अनूपपुर 

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पड़मानिया में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कमिश्नर ने ग्राम सेवा अभियान एवं राजस्व अभियान की भी ग्रामीणों से चर्चा की। ग्राम की चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी ग्रामीण कोरोना का वैक्सीन लगवाए तथा दूसरे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन बचाने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना आवश्यक है।

 कमिश्नर ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नही है, कोरोना महामारी को हराने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं, साबुन से बार-बार हाथ धोएं तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।  इस दौरान कमिश्नर ने राशन वितरण, बिजली सहित अन्य समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि  ग्राम पंचायत पड़मानिया क्षेत्र के अन्य गांव में कई महीनों से बिजली नहीं है, ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र के लोगों को बिजली मुहैया कराया जाए, जिस पर कमिश्नर ने विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को तलब कर इस क्षेत्र में बिजली ग्रामीणों को तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर को ग्राम पंचायत पड़मानिया के कालूराम बैगा ने आवेदन देकर बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस प्रकार मुलायम सिंह ग्राम पड़मनियां ने आवेदन देकर कमिश्नर को बताया कि जमीन का सीमांकन नहीं किया जा रहा है, इस पर उन्होंने पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि इनके जमीन की सीमांकन करवाना सुनिश्चित करें। श्रीमती किरदाई एवं मंगली बाई ग्राम कुई ने बताया कि हमे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इन्हें पेंशन दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

इस मौके पर कमिश्नर ने गैस सिलेंडर वितरण, पीएम आवास योजन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बदन सिंह बघेल से पोषण आहार वितरण तथा कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने कुमरिया बाई बैगा से पीएम आवास की राशि के संबंध में जानकारी ली। कुमरिया बाई बैगा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त नही हुई है, जिस पर कमिश्नर ने सीईओ जनपद पंचायत को जांच कराने के निर्देश तत्काल दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories