बिजनेसCRIME NEWS : गैंगरेप के बाद बदमाशों ने मरी हुई समझकर निर्वस्त्र...

CRIME NEWS : गैंगरेप के बाद बदमाशों ने मरी हुई समझकर निर्वस्त्र बिजली के खंभे पर लटकाया

[object Promise]

समस्तीपुर ।  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की अल सुबह शादी में आई एक महिला के साथ शर्मनाक हादसे को अंजाम दिया गया। घर से शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने मरी हुई समझकर निर्वस्त्र अवस्था में बिजली के खंभे पर लटका दिया। सुबह सात बजे के बाद एक महिला की नजर फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर पड़ी। उसके बाद लोग पहले उसे इलाज के लिए दलसिंहसराय ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सोमवार की रात पीड़िता के घर में शादी का कार्यक्रम था। घर के सभी लोग उसी में लगे हुए थे। उस शादी में टेंट-मार्केट में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि अहले सुबह बहू शौच के लिए घर से बाहर निकले और टेंट बाजार में काम करने वाले मजदूरों ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला जैसे ही चौक स्थित शौचालय के पास पहुंची तो सभी ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद उन्होंने अपने जेवर और कपड़े उतार दिए। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गयी। कपड़े और जेवर उतारने के बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे महिला बेहोश हो गई। जिसे आरोपी मरा समझकर निर्वस्त्र ही बिजली के खंभे पर फंदे से लटका कर छोड़ दिया।

मंगलवार की सुबह खम्बे से बंधी महिला को शक के आधार पर ग्रामीणों ने टेंट में काम कर रहे सात लोगों को बंधक बना दिया। काफी देर तक लोग अपने-अपने स्तर से घटना की जांच करते रहे। जिसके चलते पुलिस को काफी देर से सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उन्हें महिला के बिखरे कपड़े मिले।पुलिस ने उस पोल का भी जायजा लिया जिसमें उसे निर्वस्त्र लटकाया गया था। उसके बाद ग्रामीणों ने बंधकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अधिकारी चंद्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महिला होश में नहीं आती और बयान नहीं देती तबतक कुछ नहीं कहा जा सकता।

डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला के बयान आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories